{"_id":"658dc8f14a4706e4cd0afa34","slug":"bjp-will-do-another-road-show-before-modi-faizabad-news-c-13-1-lko1045-549708-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मोदी के पहले एक और रोड शो करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मोदी के पहले एक और रोड शो करेगी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाजपा शुक्रवार को शहर में एक और रोड शो करेगी। इसके माध्यम से जनसंपर्क कर शहरवासियों को पीएम की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास होने वाली जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।
भाजपा की ओर से 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे नगर निगम से चौक तक रोड शो करने की तैयारी है। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष रामपथ के दोनों तरफ रहने वाले लोगों और दुकानदारों से मुलाकात करेंगे।
डिप्टी सीएम ने प्रचार वाहन को किया रवाना
प्रधानमंत्री की रैली और रोड शो का आमंत्रण देने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने रवाना किया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से अयोध्या व शहर में लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
गोसाईंगंज से 30 हजार लोग पहुंचेंगे
पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आमजन को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व विधायक तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। बसों व चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्र ने कहा कि जनता में उत्साह का माहौल है।
प्रधानमंत्री की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री के रैली स्थल का भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने रैली के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। इस दौरान प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र मौजूद रहे।