{"_id":"58863e2f4f1c1b403fcf40a9","slug":"bjp-members-denied-ticket-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट से वंचित भाजपाइयों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट से वंचित भाजपाइयों का हंगामा
फैजाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में सोमवार को भाजपा कार्यालय में टिकट वितरण से नाराज होकर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी करते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर अंसतोष सोमवार को सड़क पर आ गया। अयोध्या और मिल्कीपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम तय होने से सैंकड़ों नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंच दोपहर में तालाबंदी कर घंटों हंगामा किया। लोग कैडर की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनपद के अयोध्या तथा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। पार्टी ने अयोध्या से दूसरे दल से आये व्यापारी नेता वेद प्रकाश गुप्ता को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जबकि मिल्कीपुर में गोरखनाथ बाबा को टिकट दिया गया है।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से कई लोग दावेदारी कर रहे थे। कैडर छोड़ अयोध्या जैसे क्षेत्र में गैर दल से आये नेता को टिकट देने के विरोध में सोमवार को दोपहर में कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित जिला कार्यालय में ताला लगा दिया और बाहर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने ओम माथुर, सुनील बंसल व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम तक कार्यालय पर ताला लगा रहा। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने देर शाम को बताया कि वे बाहर गए थे, अब आ गए हैं। कार्यालय पर ताला बंद है जिसे खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ता दोनों सीटों पर तय हुए टिकट में कैडर की उपेक्षा का आरोप लगा कर उग्र थे, उन्हें समझाया गया है।