{"_id":"8d7743f52ea53061aa3894bba9d168b0","slug":"bjp-losses-the-seat-in-mp-s-adopted-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों के गोद लिए गांवों में भी हारी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों के गोद लिए गांवों में भी हारी भाजपा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के गोद लिए गांवों से जुड़ी जिला पंचायत सदस्य वाले सीट पर भी भाजपा हार गई। इस सीट में कमल कुम्हला गया।
हाल यह रहा कि एक जगह समाजसेवी ने जीत हासिल की तो दूसरे जगह बसपा के बागी कमला प्रसाद बागी ने जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ को साबित किया।
लोकसभा सांसद लल्लू सिंह और राज्यसभा सांसद विनय कटियार पार्टी की हार नहीं रोक सके। तारुन द्वितीय से तो वैसे भाजपा समर्थित कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था।
लेकिन भाजपा से जुड़े पांच प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोंक कर भाजपाई मतों में बिखराव कर दिया। राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने तारुन द्वितीय क्षेत्र में बरांव गांव को गोद लिया है।
यहां पर बीजेपी से जुड़े बैजनाथ पांडेय, सुरेश सिंह कक्कू, संजय तिवारी और किरन सिंह चुनाव मैदान में थे। बसपा के बागी नेता कमला प्रसाद बागी ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे स्थान पर महादेव यादव रहे जो कि सपा से जुड़े है।
विज्ञापन
अमानीगंज चतुर्थ में सांसद लल्लू सिंह का गोद लिया गांव तिंदौली है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनूप सिंह मैदान में थे लेकिन इलाके के समाजसेवी राजन पांडेय ने भारी अंतर से जीत हासिल कर बता दिया कि समाजसेवा का सियासत में कितना ज्यादा महत्व है।