फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP burnt Rahul's effigy

भाजपाइयों ने फूंका राहुल का पुतला

Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP burnt Rahul's effigy
जेएनयू में हुए राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तेलियागढ़ चौराहे पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। गोसाईगंज के नवीन मार्केट में शुक्रवार की सुबह एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां, तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में निकल पड़े।
विज्ञापन


नगर के बस स्टॉप, भीटी चौराहा होते हुए तेलियागढ़ पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान चौराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शेखर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र के खिलाफ आवाज उठाने वाले देशद्रोहियों को देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद पर हमला करने व महाराष्ट्र में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों का समर्थन करने वाले राष्ट्र द्रोहियों को फांसी होनी चाहिये। भाजपा नेता डॉ. मगन लाल ने कहा कि अफजल गुरु और अजमल कसाब का समर्थन करने वालों ने भारत माता का अपमान किया है।


सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल त्रिपाठी, विनोद सिंह, गुड्डू सिंह, शत्रुघ्न मोदनवाल, पवन गुप्ता, महेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, हरिओम सिंह, बजरंग चौरसिया, कृष्ण कुमार तिवारी, राममूर्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed