फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bird

घटौली गांव में मृत मिलीं एक दर्जन गौरैया

Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
bird
अयोध्या-एक दर्जन से अधिक गौरेया पक्षियों की मौत - फोटो : FAIZABAD
अमानीगंज। जनपद में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे पाठक मजरे घटौली गांव में गुरुवार सुबह 12 से अधिक पक्षियों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वर्ल्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन एवं पशुपालन विभाग सहित एसडीएम मिल्कीपुर को सूचना दी। वन विभाग ने गांव पहुंचकर पक्षियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली ग्राम पंचायत अंतर्गत पूरे पाठक निवासी भोलानाथ पाठक के दरवाजे पर ही लगभग 12 गौरैया चिड़िया गुरुवार सुबह मरी पड़ी हुईं मिलीं। यह देख भोलानाथ पाठक दंग रह गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने पक्षियों की मौत का कारण भीषण ठंड बताया तो किसी ने वर्ल्ड फ्लू की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन

जानकारी तहसील प्रशासन सहित वन एवं पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। भोलेनाथ ने मरी सभी गौरैया चिड़ियों के शव आबादी से थोड़ी दूर स्थित बाग में रखवा दिए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी मृत चिड़ियों के शव कब्जे में लिए। वन रक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मृत चिड़ियों के शवों का पशु चिकित्सालय अमानीगंज भेजकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद पक्षियों के मरने के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मिशन स्कूल में कई पक्षी मृत मिले हैं। इसकी सूचना स्कूल व कैंपस के अंदर रहने वालों ने पशुपालन विभाग को दी है। पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंच कर मृत पक्षियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed