फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Biometric attendance will start again in schools

Ayodhya News: विद्यालयों में फिर से शुरू होगी बायोमीट्रिक हाजिरी

Thu, 02 Mar 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 02 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance will start again in schools
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी की व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाएगी। शासन ने यह व्यवस्था सख्ती से लागू कराने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया है। साथ ही व्यवस्था संचालन की निगरानी के लिए भी निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि कोरोना काल के बाद से ऐसे विद्यालयों में यह व्यवस्था ठप चल रही है।
विज्ञापन


जिले में 24 राजकीय स्कूलों के अलावा 50 सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। यहां पर शिक्षकों के देर से आने व जल्दी जाने की प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2016 में ही सरकार ने बायोमीट्रिक प्रणाली से शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था बनाई थी।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में इसका अनुपालन कराने में काफी कठिनाई हुई। स्कूलों में व्यवस्था संचालन के लिए बजट का रोना रहा, लेकिन सख्ती के बाद देर-सबेर अधिकांश स्कूलों ने व्यवस्था कर ली। यह प्रणाली कुछ समय तक चली, लेकिन कोरोना महामारी के दौर में संक्रमण फैलने की आशंका में बायोमीट्रिक प्रणाली ठप हो गई और उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया पुराने ढर्रे पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने 27 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

फार्ब्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रियाल अहमद ने बताया कि कोरोनाकाल तक बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज हुई है। निर्देशों के अनुपालन में फिर सक्रिय किया जाएगा। एमएलएमएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश राव ने कहा कि कोरोना काल से मैनुअल हाजिरी ली जा रही थी। अब बायोमीट्रिक व्यवस्था फिर लागू की जाएगी।


सभी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था संचालित करने का निर्देश मिला है। सभी प्रधानाध्यापकों को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अवगत कराया गया है। बीच-बीच में निरीक्षण भी किया जाएगा।
-राजेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed