{"_id":"620174a299cc8927c04650b1","slug":"bike-rider-home-guard-dies-in-collision-with-pickup-faizabad-news-lko6168443196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। थाना मवई के नरौली गांव के निकट बाइक होमगार्ड को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड की मौत हो गई। थाना मवई के ग्राम नयापुरवा नरौली निवासी होमगार्ड रामफेर यादव सोमवार को बाइक से कोतवाली रुदौली ड्यूटी पर जा रहे थे।
सुबह करीब 10 बजे शारदा सहायक नहर नरौली के निकट सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली रुदौली के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव मौके पर पहुंचे और घायल होमगार्ड को सीएचसी रुदौली ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।