{"_id":"58adca4c4f1c1b3018b233e0","slug":"best-survival-medal-of-honor-shivansh-get-posthumous","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणोपरांत शिवांश को मिलेगा उत्तम जीवन रक्षा पदक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणोपरांत शिवांश को मिलेगा उत्तम जीवन रक्षा पदक सम्मान
फैजाबाद
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
शिवांश सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविस्मरणीय साहसिक कार्य एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत के आधार पर मरणोपरांत उत्तम जीवन रक्षा पदक सम्मान शिवांश को मिलेगा। गांधीनगर निवासी शिवांश के पिता अरुण कुमार सिंह को इस बाबत गृह मंत्रालय ने पत्र भेजकर सूचित किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 की जून में सरयू के गुप्तहरि घाट पर डूब रहे एक बालक को बचाने को शिवांश ने छलांग लगा दी जिसमें उसने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भारत सरकार ने स्व. शिवांश सिंह को गत वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
शिवांश के बलिदान को देखते हुए भारत सरकार ने शिवांश के पिता अरुण कुमार सिंह और माता नीलम सिंह दिल्ली बुलाकर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया था। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर तीन फरवरी को भेजे गए पत्र में उत्तम जीवन रक्षा पदक सम्मान से अलंकृत करने की सूचना दी गई है।