फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Be always ready to strengthen the republic: commissioner

गणतंत्र की मजबूती के लिए हमेशा रहें तैयार : कमिश्नर

Wed, 27 Jan 2016 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Be always ready to strengthen the republic: commissioner
गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में धूमधाम से ध्वजारोहण हुआ। पुलिस लाइन ग्राउंड में मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


उन्होंने गणतंत्र को मजबूत रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कहा कि शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा रहा। मोमबत्तियां जलाईं गईं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन के कार्यक्रम के पूर्व कमिश्नर, डीआईजी वीके गर्ग, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, जिला जज शिवकुमार सिंह, सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य अफसरों, कार्यालय प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों ने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने बड़े त्याग एवं बलिदान से स्वतंत्रता दिलाई है। इसे हमें अक्षुण्य रखना है। सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा।

गणतंत्र दिवस पर हमें ये संकल्प लेना चाहिए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी मोहित गुप्त ने जवानों व अफसरों को शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस बल के जवान समेत अन्य शाखाओं ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टोली व जवानों को पुरस्कृत गया। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला सपा कार्यालय पर अध्यक्ष जयशंकर पांडेय ने वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के ध्वजारोहण किया।

रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन पर स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार, आरपीएफ पोस्ट पर कमलेश कुमार तिवारी, जीआरपी थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह, सहायक मंडल अभियंता कार्या. में एडीईएन एके बाजपेयी, सीनियर सेक्शन इंजी. कार्यालय में एसएसई एसआरआर रिजवी, सीडियो कार्यालय पर बीपी मिश्र, डीके त्रिपाठी ने साथियों संग झंडारोहण किया।


सिंचाई विभाग नलकूप खंड कार्यालय, सिंचाई संघ भवन, उप्र. जल निगम कार्यालय, दर्शननगर स्थित कार्यालय, जिला अस्पताल, कृषि विभाग की मंडलीय प्रयोगशाला पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed