फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bath in the river Saryu dipped youth

सरयू में स्नान करते डूबा युवक

Sun, 05 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bath in the river Saryu dipped youth
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर कम होने के बाद सरयू नदी स्नानार्थियों के लिए खतरे का सबब बन गई है। रविवार को भी पड़ोसी जिले गोंडा से मित्र के साथ रेलवे टिकट लेने आया 21 वर्षीय एक युवक सरयू में स्नान करते समय डूब गया। गोताखोर जाल डाल कर खोजबीन में जुटे हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। तीन सप्ताह के भीतर पांच माताओं की गोद सूनी हो चुकी है। 
विज्ञापन


मई व जून माह में जलस्तर कम होने के बाद सरयू नदी स्नानार्थियों के लिए खतरनाक बन जाती हैं। हर वर्ष इस माह में स्नानार्थी जलस्तर कम होने के भ्रम में गहरे पानी में पहुंचकर डूब जाते हैं। बीते मई माह के साथ ही जून माह की शुरुआत में सरयू में पांच लोग डूब चुके हैं।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश सिंह के अनुसार पड़ोसी जिले गोंडा के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जिगना बाजार निवासी रंजीत सोनी पुत्र अशोक सोनी अपने मित्र दीपक सोनी के साथ अयोध्या रेलवे टिकट बुक कराने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में वह मित्र के साथ सरयू पुल के पश्चिम घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। गुहार पर घाट पर मौजूद गोताखोर व नाविक उसे बचाने कूदे लेकिन वह जलधारा में गुम हो गया। बताया कि गोताखोर व नाविकों के माध्यम से जाल डलवाकर युवक की खोजबीन कराई जा रही है। 

तीन सप्ताह में सरयू में डूबे लोग
13 मई- अंतिम संस्कार में शामिल होने आया संजय निवासी रेहरा बनघुसरा बलरामपुर। 

15 मई- परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर आया 25 वर्षीय युवक अंगद मिश्र निवासी पांडेय का पुरवा श्रावस्ती। 
21 मई- मित्रों के साथ आया कौशलेंद्र प्रताप सिंह निवासी धनवा मोड़ियारी थाना कलवारी जिला बस्ती। 

29 मई- मित्रों के साथ स्नान करने आया फैजाबाद ख्वासपुरा का राहुल वैश्य।
5 जून- मित्र के साथ गोंडा जिले के मनकापुर जिगना बाजार निवासी रंजीत सोनी पुत्र अशोक सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed