{"_id":"628bd00e07498174f05b0da0","slug":"bank-worker-commits-suicide-by-blaming-colleagues-faizabad-news-lko631943886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मियों को दोषी बता बैंककर्मी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मियों को दोषी बता बैंककर्मी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साथ में कार्य करने वाले लोगों को दोषी बताते हुए कोतवाली नगर के उसरू में रहने वाले एक बैंककर्मी ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शव पास ही मिले मोबाइल फोन में उसके दो अलग-अलग वीडियो मिले हैं।
इसमें उसने परिवार वालों से माफी मांगते हुए सहकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है और मामले की जांच शुरू की है।
मूलरूप से झांसी के जय एकेडमी रोड थाना क्षेत्र सीपरी निवासी दीपक यादव (32) पुत्र लक्ष्मण शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के उसरू गांव में अपने ससुर हरीराम के यहां पत्नी के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह बैंक ऑफ बड़ौदा चमनगंज में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इधर करीब डेढ़ माह पहले वित्तीय अनियमितता के चलते उसे क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध किया गया था। उसके खिलाफ जांच भी चल रही थी।
वह सोमवार दोपहर अपने कमरे में अचेत मिला तो परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
जांच के दौरान पुलिस को बैंककर्मी के मोबाइल में दो अलग-अलग वीडियो भी मिले हैं।, जिसमें उसने आत्महत्या के पीछे बैंक में कार्य करने वाले अपने सहकर्मियों को ही दोषी ठहराया है।
पहले वीडियो में बैंककर्मी ने कहा कि मैं यह मैसेज रिकॉर्ड कर रहा हूं क्योंकि अब जो कदम उठाने जा रहा हूं उसके लिए जिम्मेदार कौन है, जिन्हें इसके लिए सजा भुगतना चाहिए, उनका मैं नाम ले रहा हूं।
इस वीडियो में उसने पूर्व बैंक मैनेजर, महिला सहकर्मी समेत कई कर्मियों के नाम लेते हुए मामले की गहन जांच कर सभी लोगों को सजा मिलने की बात कही है।
दूसरे वीडियो में उसने कहा है कि मैं अपना आखिरी वीडियो बना रहा हूं। उन सबसे माफी मांगने के लिए जिनके साथ मैंने गलत किया। अपनी पत्नी, अपनी बच्ची, मम्मी-पापा, सास-ससुर किसी के साथ मैने ठीक नहीं किया।
सबको मैने चिंता दी, परेशानी दी और एक कदम उठाने के बाद और परेशानी ही देने वाला हूं। दुखों का कोई अंत नहीं होने वाला है, लेकिन मेरी वजह से जो समस्याएं हैं कम से कम वो तो नहीं देखनी पड़ेंगी।
मैं नहीं चाहता था यह सब करना, लेकिन अब करना पड़ेगा। माफ कर देना पिंकी। कोई ऑप्शन नहीं है मेरे पास, इतना बड़ा गड्ढा खोद लिया मैंने अपने लिए कि अब कभी उसे भर नहीं पाऊंगा। कभी किसी को खुशी नहीं दे पाया अपनी लाइफ में। कायर हूं मैं अपने लाइफ में। मेरी आखिरी गलती माफ कर देना।
मेरी हाल ही में तैनाती हुई है। मुझे अधिक जानकारी नहीं है। इतना पता है कि दीपक यादव पूर्व में ब्रांच मैनेजर थे। उनके खिलाफ पर रीजनल आफिस से एक मामले में जांच चल रही है। उन्हें डेढ़ माह पहले रीजनल ऑफिस में संबद्ध किया गया है। वीडियो में जिनका भी नाम लिया गया है, उसमें महिला कर्मचारी गोंडा स्थानांतरित हो चुकी है। अन्य सभी लोगों का भी स्थानांतरण हो चुका है। कुछ बाहरी लोगों का नाम भी वीडियो में है। -अरविंद सिंह, ब्रांच मैनेजर, बीओबी चमनगंज
नवीन मंडी चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने शव का पंचनामा किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।-देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर