फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on selfie for volunteer during deepotsav, girls should tied hair

दीपोत्सव की तैयारी: वालंटियर्स को सेल्फी लेने पर रोक, छात्राओं को जूड़ा बांधना अनिवार्य

Tue, 18 Oct 2022 01:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 01:30 PM IST
सार

अयोध्या में 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए सोमवार को वालंटियर्स को अवध विश्वविद्यालय में प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन
Ban on selfie for volunteer during deepotsav, girls should tied hair
अयोध्या-विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।-संवाद - फोटो : FAIZABAD

विस्तार

दीपोत्सव में दीप जलाने वाले वालंटियर्स को सोमवार को अविवि के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रशिक्षित किया गया। वालंटियर्स को बताया गया कि पहचान पत्र को व्हाटसअप व फेसबुक पर शेयर करना प्रतिबंधित है। दीप जलाने के दौरान सभी वालंटियर्स को सूती परिधान पहनने होंगे और छात्राएं बालों का जूड़ा बनाकर ही रहेंगी। जिससे उन्हें दीप जलाने में कोई असुविधा न हो। दीपोत्सव में वालंटियर्स को सेल्फी लेने व अनावश्यक फोटोग्राफी करने पर रोक लगाई गई।

विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने वालंटियर्स से कहा कि अनुशासन में रहकर सभी वालंटियर्स अपने घाटों पर दीए बिछाने व जलाने पर ध्यान देंगे। कहा कि एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकार्ड नाम दर्ज करके विश्वविद्यालय व प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अयोध्या अतुल सोनकर ने कहा कि दीपोत्सव में बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके दुरूपयोग होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल वालंटियर्स के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सभी घाटों की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन से की जाएगी। वालंटियर्स को जो घाट दीए बिछाने व जलाने के लिए आवंटित है, उसी स्थल पर रहकर कार्य करना होगा। अन्य घाटों पर आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या सीओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि दीपोत्सव पहचान पत्र को अन्य के साथ शेअर न करें। दीपोत्सव स्थल एवं पहचान पत्र सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। किसी अन्य के द्वारा दुरूपयोग करते हुए पाए जाने पर दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। वालंटियर्स को सेल्फी लेने व अनावश्यक फोटोग्राफी से बचना होगा। छात्राओं के लिए जूड़ा बांधना अनिवार्य है। इससे अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।


दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वालंटियर्स को दीपोत्सव पहचान पत्र के साथ घाट पर जाना होगा। पहचान पत्र को व्हाटसअप व फेसबुक पर शेयर करना प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर प्रवेश कार्ड निरस्त कर दिया जायेगा। सभी को सूती परिधान में उपस्थित रहना होगा। छात्राएं दीपोत्सव के दिन बालों का जुड़ा बनाकर रहेंगी। दीपोत्सव के दिन आपातकालीन टीम का गठन किया गया है। किसी भी घाट पर सामग्री घटने पर इनके द्वारा शीघ्र पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed