फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on entry of e-rickshaws and auto vehicles in Chowk area

चौक इलाके में ई रिक्शा व ऑटो वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of e-rickshaws and auto vehicles in Chowk area
अयोध्या-फतेहगंज से चौक मार्ग पर फर्राटा भर रहे ई रिक्शा चालक - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था के चलते पूरा शहर दिन भर जाम की चपेट में रहता है। शहर में हजारों की संख्या में चल रहे ई रिक्शा वाहन इसमें नासूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियंत्रण का प्रयास कर रही यातायात पुलिस ने अब ई रिक्शा व ऑटो वाहनों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है।
इसके तहत 1 मार्च से रिकाबगंज चौराहे, फतेहगंज, गुदड़ी बाजार, रीडगंज की ओर से यह वाहन चौक की ओर नहीं आ सकेंगे। यातायात पुलिस द्वारा चेतावनी जारी कर इस क्षेत्र में इन वाहनों के पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध नहीं लागू होगा। फैजाबाद के व्यस्त इलाके रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज, सिविल लाइंस, मोदहा, नाका, नियावां सहित अयोध्या का हनुमानगढ़ी चौराहा, शृंगारहाट व नयाघाट समेत अन्य इलाके अतिक्रमण, ट्रैफिक व्यवस्था की लचर व्यवस्था के चलते बुरी तरह जाम के गिरफ्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की समस्या दोनों जुड़वा शहरों के लिए नासूर बन चुकी है। इनमें से अधिकांश इलाकों की सड़कें पुरानी होने के कारण पहले से संकरी है।
रही सही कसर अतिक्रमण, ई रिक्शा, ऑटो व विक्रम जैसे सवारी वाहनों ने पूरी कर दी है। चौक इलाके में इनके चलते जाम और भयंकर हो जाता है। कही से सवारी बैठाना, कही भी उतारना, कुसी भी दुकान व नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करना इनकी फितरत बन गई थी।
इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर 1 मार्च से इन ई रिक्शा व ऑटो वाहनों को रिकाबगंज चौराहे, फतेहगंज, रीडगंज, गुदड़ी बाजार से चौक की ओर आने पर रोक लगा दी है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने यातायात पुलिस के इस प्रतिबंध को अनुचित बताया है। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्त व महामंत्री अरुण अग्रवाल का कहना है कि फैजाबाद शहर की ट्रैफिक समस्या का मूल कारण सड़क के किनारे की चौड़ी पटरियों पर लगी रेहड़ी खोमचों की दुकानें व अतिक्रमण है।
साथ ही पार्किंग न होने से लोग अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जाम इनकी वजह से लगता है। उन्होंने यातायात विभाग से अनुरोध किया कि सबसे मूल समस्या का निस्तारण करें, क्योंकि रोड पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद करने से आम जनता को परेशानी होगी। इन सड़कों के दुकानदारों का व्यापार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल इसका विरोध करता है, क्योंकि यह अव्यवहारिक है।

यह एडवाइजरी हुई जारी
-ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा रीडगंज चौराहा से चौक की ओर नहीं जाएंगे।
-फतेहगंज की ओर से आने वाले ई रिक्शा, ऑटो रिकाबगंज की ओर जाएंगे।
-रिकाबगंज से जाने वाले ई रिक्शा, ऑटो रीडगंज व गुदड़ी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-ई रिक्शा, ऑटो गुदडी चौराहे से चौक की ओर नहीं जाएंगे।
-चौक से फतेहगंज की ओर ई रिक्शा, ऑटो नहीं जाएंगे।
यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, जमुनिया बाग आदि क्षेत्र में ई रिक्शा, ऑटो जैसे सवारी वाहनों के प्रवेश पर 1 मार्च से प्रतिबंध लगाया गया है। अब इस क्षेत्र में इस तरह के वाहन पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से अपील है कि वह यातायात नियमों का पालन कर अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।- राम राघव सिंह, यातायात निरीक्षक अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed