फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Balcony construction collapsed, injuring five workers

निर्माणाधीन छज्जा ढहने से पांच मजदूर घायल

Wed, 25 Jan 2017 10:37 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Balcony construction collapsed, injuring five workers
accident - फोटो : graphic
पूराकलंदर और खंडासा थाना क्षेत्र में अचानक निर्माणाधीन छज्जा ढहने से पांच मजदूर घायल हो गये। छज्जा ढहने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सोमवार को पूराकलंदर थाने के भरदसा कस्बे में राजू मोदनवाल घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान बुधवार सुबह अचानक छज्जा ढह गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। मलबे में मजदूर श्याम किशोर (31) व मन्नू (45) दब गए।
विज्ञापन


लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों दोपहर सवा तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि श्याम किशोर की हालत गंभीर है। मन्नू की हालत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार शाम खंडासा के गांव सिड़हिर मेें निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से मो. इसरार (60), सलमान (20) और फरजाना (28) घायल हो गए। आननफानन में आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपचार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed