{"_id":"5807b22d4f1c1b9f1b703ce1","slug":"bags-of-cement-warehouse-collapsed-three-workers-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में सीमेंट की बोरियां गिरी, तीन श्रमिक दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में सीमेंट की बोरियां गिरी, तीन श्रमिक दबे
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे में श्रमिक की मौत के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन बाईपास पर बूथ नंबर चार के पास एक सीमेंट गोदाम में ट्रक से माल उतारने के दौरान सीमेंट की बोरियां भरभरा कर गिर गईं। इस हादसे में तीन मजदूर बोरियों के नीचे दब गए। तीनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे का बजाया जा रहा है। लेकिन सीमेंट मालिकों ने 24 घंटे तक पुलिस से मामले को छुपाए रखा। अब पुलिस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।
कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि सीमेंट एजेंसी के लोगों ने घटना को छिपाने की पूरी कोशिश की। एक मजदूर के मरने पर बुधवार को मामले की तफ्तीश शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। बताया कि गोदाम में ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारकर रखी जा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान सीमेंट की बोरियों की छल्ली भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे तीन मजदूर छोटे पासवान (45) पुत्र विशेसर प्रसाद पासवान निवासी भखरी जिला नालंदा बिहार, यशलोक पासवान (25) पुत्र राम खेलावन, जितेंद्र पासवान (25) पुत्र प्रकाश निवासी गण शिवमंदी जिला नालंदा बिहार दब गए।
तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां छोटे पासवान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक व घायल मजदूरों के परिवारीजन अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के पास रोते-बिलखते रहे।
बताया कि हादसे को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जिन लोगों ने हादसे को छिपाने की कोशिश की है, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।