{"_id":"5ffb5ebc8ebc3e33dc3e65c4","slug":"ayodhya-will-open-the-doors-of-employment-for-the-unemployed-with-the-construction-of-ram-temple-faizabad-news-lko5592026144","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बेरोजगारों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बेरोजगारों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ रोजगार से जोड़ने की मुहिम शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने अयोध्या में प्रदेश का तीसरा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान सीपेट खोलने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर अयोध्या के गंजा गांव में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 10 एकड़ भूमि लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग को हस्तांतरित की जानी है। इसके लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अयोध्या के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भूमि के स्थानांतरण पर अनापत्ति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके बाद अब योजना को कार्य अमल में लाने की कवायद तेज हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या में सीपेट संस्थान खोलने में प्लास्टिक से संबंधित कोर्सों के अलावा कौशल विकास मिशन के लोगों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के साथ सरकार अयोध्या के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की तैयारी में है। इसके तहत केंद्र सरकार ने लखनऊ व वाराणसी के बाद अयोध्या में सीपेट संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए करीब 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता थी, प्रदेश सरकार के अफसरों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की अयोध्या नगर के गंजा इलाके में 10 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में भूमि को बिना किसी शुल्क के लघु सूक्ष्म एवं उद्यम विभाग को देने का निर्देश दिया था। जिले से भूमि स्थानांतरण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अनापत्ति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके बाद भूमि का स्थानांतरण होना तय है।
योजना के अनुसार अयोध्या के गंजा में खुलने वाले सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोड टेक्नोलॉजी व डिप्लोमा इन पेट्रोकेमिकल्स एडं एनएसक्यूएफ शामिल है। इसके अलावा कौशल विकास मिशन के तहत एक हजार लोगों की ट्रेनिंग भी दी जानी प्रस्तावित है। इस संस्थान के बन जाने अयोध्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के नगर में शामिल हुआ गंजा का इलाका बड़े शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा। इस इलाके में पहले से ही अवध विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज स्थापित है। अब यहां सीपेट संस्थान खुल जाने के बाद गंजा का पूरा इलाका शिक्षा हब के रूप में जाना जाएगा। इससे बड़े कोचिंग संस्थानों की आमद के अयोध्या की शिक्षा जगत को नया आयाम देगी। इससे शहर में रोजगार के बड़े अवसर मिलने की संभावना है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की 10 एकड़ भूमि को शासन के निर्देशों के क्रम में दिए जाने की सहमति प्रदान कर दी गई है। इसमें अनापत्ति का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई शासन की ओर से होगी। -आरबी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या