फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will become world class city of Modi's dream

मोदी के सपनों की वर्ल्ड क्लास सिटी बनेगी अयोध्या- योगी

Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will become world class city of Modi's dream
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां कहा कि देश और दुनिया की निगाहें अयोध्या पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक कार्ययोजना बनाकर तेजी से आगे बढ़ने को कहा था। इसी को लेकर मुख्य सचिव समेत संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ योजनाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उसी की समीक्षा के लिए यहां पर आया था। जल्द ही अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित होगी। अयोध्या वास्तव में जिस प्रकार से आध्यात्मिक विकास के साथ भौतिक विकास की हकदार थी, उस प्रकार के भौतिक विकास की प्रक्रिया को हम पर्यटन, संस्कृति, लोकनिर्माण, नगर विकास, परिवहन आदि के समन्वित प्रयास से आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को रामकथा संग्रहालय में अयोध्या के विकास और सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू की है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। देश के सभी राज्यों के द्वारा यहां पर गेस्ट हाउस की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग पंथ, संप्रदाय के धर्माचार्यों के द्वारा धर्मशाला के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाना है। सरयू के जल प्रवाह को राम की पैड़ी पर उसी तर्ज पर आगे बढ़ाने का काम किया गया है, जैसे हरिद्वार में हर की पैड़ी बनी हुई है। इसका काफी काम पूरा हो चुका है। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड विद्युत केबल के साथ ही पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो इन सभी चीजों पर आज यहां व्यापक चर्चा हुई है।
कई कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। जल्द ही अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित होगी। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राममंदिर के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद अयोध्या में कई गुना श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
यह इस बात को दर्शाता है कि भविष्य में अयोध्या में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह अपार संभावनाएं रोजगार को भी जन्म देंगी। जो लोग अयोध्या के अंदर नहीं आना चाहते, बाहर-बाहर निकलना चाहते हैं उनके लिए एनएचआई के साथ मिलकर व्यवस्था करने जा रहे हैं। हर एक रूट से आने वाले लोगों के लिए रामनगरी में पार्किंग की अलग से व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। जो लोग चौड़ीकरण से विस्थापित होंगे उनके पुनर्वास की व्यवस्था होगी। व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाकर उन्हें वहां स्थापित कराया जाएगा। उनकी आजीविका बढ़ाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है। इन योजनाओं के माध्यम से बहुत शीघ्र एक नई अयोध्या प्रधानमंत्री मोदी के भावनाओं के अनुरूप बसाई जाएगी जो देश और दुनिया के लिए उदाहरण बनेगी। नई अयोध्या 1200 एकड़ में बसाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed