फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya-Saadatganj bypass road will be beautified with 10 crores

अयोध्या-सहादतगंज बाईपास मार्ग का 10 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Saadatganj bypass road will be beautified with 10 crores
अयोध्या। सहादतगंज से नयाघाट बाईपास के करीब 15 किलोमीटर के मार्ग का 10 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्थानों पर रामायण काल से जुड़ी 15 प्रतिमाएं लगेंगी।
विज्ञापन

फ्लाई ओवरों के नीचे आठ फौव्वारा, लैंड स्कैपिंग, म्यूजिक सिस्टम तथा 18 वाटरफॉल लगाया जाएगा। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाने के साथ, आकर्षक पौधों का रोपण होगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर वाल पेंटिंग भी की जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को हुई बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई। सहादतगंज से नयाघाट बाईपास के सौंदर्यीकरण को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज झा, नगर आयुक्त विशाल सिंह व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सहादतगंज से नयाघाट 15 किमी. के इस मार्ग को सुंदर व आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इस मार्ग से यात्रा करने वालों के मन में अयोध्या की विकसित व सुुंदर छवि आएगी।
बताया कि अयोध्या का विकास केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। अयोध्या तक सुगमता से श्रद्धालु पहुंचे तथा उन्हें यहां विश्व मानक के अनुसार सभी सुख सुविधाएं मिले, इस योजना पर सरकार काम कर रही है।
यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुगमता बढ़ाने के लिए अयोध्या रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम, विकास प्राधिकरण व प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में इस मार्ग पर यातायात काफी बढ़ने की संभावना है।

इसको लेकर गोरखपुर-लखनऊ बाईपास की फोरलेन सड़क को सिक्स लेन करने की तैयारी की जा रही है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या का विकास केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed