{"_id":"613cf2408ebc3ef9751a51be","slug":"ayodhya-s-ramlila-will-break-all-records-faizabad-news-lko595126981","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे रिकार्ड तोड़ेगी अयोध्या की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे रिकार्ड तोड़ेगी अयोध्या की रामलीला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में 6 से 15 अक्तूबर तक होने वाली फिल्मी हस्तियों की रामलीला को लेकर तैयारी तेज हो गई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक शनिवार को अयोध्या पहुंचे और अपनी टीम के साथ रामलीला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामलीला पिछले वर्ष के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। 14 सितंबर को रामलीला स्थल का भूमिपूजन किया जाएगा।
सुभाष मलिक ने भूमिपूजन के लिए सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया। बताया कि 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे भूमि पूजन होगा। मुख्य अतिथि माननीय के रूप में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, अयोध्या के सांसद, विधायक, महापौर सहित भाजपा के कई सीनियर नेता शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि भूमिपूजन के बाद रामलीला के लिए मंच बनाने का काम शुरू हो जाएगा। रामलीला का प्रतिदिन शाम सात से 10 बजे तक दूरदर्शन से लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा कई सैटेलाइट चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई जाएगी। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा, अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल ,संदीप गोयल, अजय बजाड़, अजीत कटारिया, दिनेश डागर व अक्षय गोयल मौजूद रहे।