{"_id":"636df3ca5f076e30e07ec8a2","slug":"ayodhya-news-teacher-dies-in-road-accident-marriage-to-be-held-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya news : सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, फरवरी में होने वाली थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya news : सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, फरवरी में होने वाली थी शादी
Fri, 11 Nov 2022 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:33 PM IST
सार
अयोध्या में पूरा बाजार की पूर्वी छोर पर फोरलेन पुलिया का निर्माण चल रहा है। उसी पुलिया के पास ट्रक व स्कूटी से साइड लगने से ट्रक के नीचे आ गई। जो काफी मशक्कत के बाद दो हाइड्रा मशीन द्वारा ट्रक को हटाकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में पूरा बाजार अयोध्या थाना महाराजगंज क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा बाजार के स्थानीय बाजार के पूर्वी छोर पर शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक शिक्षिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नम्रता सिंह ( 27) पुत्री सुधीर कुमार निवासी मोजनपुर टांडा अंबेडकर नगर की निवासी थी। वह फैजाबाद में किराए का कमरा लेकर रहती थी, जो प्रतिदिन फैजाबाद से शिक्षा क्षेत्र माय के दामोदरपुर कंपोजिंग विद्यालय में पढ़ाने जाती थी।
विज्ञापन
पूरा बाजार की पूर्वी छोर पर फोरलेन पुलिया का निर्माण चल रहा है। उसी पुलिया के पास ट्रक व स्कूटी से साइड लगने से ट्रक के नीचे आ गई। जो काफी मशक्कत के बाद दो हाइड्रा मशीन द्वारा ट्रक को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। थाना अध्यक्ष महाराजगंज दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिक्षिका की मौत मौत की खबर पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षक राज नारायण सिंह, अनिल सिंह ,राजा ,अवधेश सिंह रामजी ने बताया कि शिक्षिका की शादी फरवरी माह में तय थी।
विज्ञापन