{"_id":"654e7fa243e6668eab08f126","slug":"ayodhya-is-above-delhi-in-terms-of-pollution-pawan-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-5563-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के मामले में दिल्ली से ऊपर है अयोध्या : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के मामले में दिल्ली से ऊपर है अयोध्या : पवन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा सरकार में वनराज्य मंत्री रहे पवन पांडेय ने कहा कि जिले में प्रदूषण ने लोगों की हालत खराब कर दी है। हकीकत में प्रदूषण के मामले में अयोध्या दिल्ली से भी ऊपर है।
इसकी वजह से तमाम बीमारियां बढ़ रही हैं। साढ़े छह साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अयोध्या में कैबिनेट की बैठक के लिए एक बढि़या स्थान भी नहीं बना पाए।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बनवाए गए रामकथा पार्क में ही उन्हें ठिकाना मिला। भाजपा श्रीराम की अनुयायी नहीं, बल्कि व्यवसायी है। विकास के नाम पर श्रीराम की प्रजा को छला व ठगा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नौजवानों को स्थायी नौकरी मिलती थी, लेकिन इस सरकार में संविदा के बाद अब आउटसोर्स से भर्ती की जा रही है।
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाधिकारी को इसकी सूचना भी दी जाएगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।