फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

42 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 42 केंद्रों पर शुरू होगी। प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ल को बनाया गया है। उन्होंने सभी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था व बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद पिछले वर्ष गेहूं खरीद के मामले में बहुत कुछ नहीं कर सका था। इसका कारण यह था कि खरीद शुरू होने के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लग गया था। इससे खरीद पूरी तरह प्रभावित रही थी। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से जून तक खरीद कराई गई थी, फिर भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था। पिछले वर्ष 41.6 एमटी के सापेक्ष 24.61 एमटी ही खरीद हो सकी थी। यह लक्ष्य के सापेक्ष 59.16 प्रतिशत ही रही थी। अब प्रदेश सरकार इस बार प्रदेश सरकार ने खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इस बार जिले में 42 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 12, कर्मचारी कल्याण निगम के एक, पीसीएफ के 24, पीसीयू के दो व यूपी एसएस के तीन क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी क्रय केंद्रों को एक अप्रैल से खोला जाना है। शासन के निर्देश पर जिले स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ल को खरीद अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह को सभी क्रय केंद्रों पर समय से खरीद शुरू कराए जाने, बोरों की उपलब्धता व उठान की प्रक्रिया सही ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में 55 हजार एमटी क्रय लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन अभी जिलों का क्रय लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया जा सका है। साथ ही अभी क्रय नीति भी नहीं आई है। माना यह जा रहा है कि क्रय नीति के आ जाने के बाद ही क्रय लक्ष्य का निर्धारण होगा। यह क्रय लक्ष्य पांच निर्धारित एजेंसियों के बीच बंटवारा किया जाएगा।

जिले में गेहूं खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र का निर्धारण किया गया है। खरीद के लिए पांच एजेंसियां लगाई जाएंगी। एक अप्रैल से सभी निर्धारित क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। - अजित प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed