फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

डीएम बोले, अतिक्रमण करने वालों पर करें कार्रवाई

Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-बीकापुर में फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,एसएसपी दीपक कुमार व अन् - फोटो : FAIZABAD
जाना मजरे मयन्दीपुर की उनके चक संख्या 4549 को जाने वाले चकमार्ग संख्या 2830 पर अतिक्रमण पर तहसीलदार न्यायिक से 26 अक्तूबर 2020 को दिए गए बेदखली के आदेश का अनुपालन न होने की शिकायत की। डीएम ने तहसीलदार बीकापुर को आदेश का अनुपालन अभिलंब कराने और संबंधित लेखपाल का वेतन को रोकने का निर्देश जिया।
विज्ञापन

मलेथू कनक गांव के हरिनाथ तिवारी ने माता दुर्गावती से लुत्फाबाद बछौली के संबंध में हदबरारी का मुकदमा और शुल्क जमा करने के बाद राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडे से हदबरारी (पैमाइश) न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। तहसीलदार बीकापुर को अभिलंब पैमाइश कराकर अगली कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

अजय सिंह निवासी ग्राम मुरादाबाद ने पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा जारी गलत आरसी की शिकायत की। आरोप लगाया कि रुदौली के कर्मी रामसनेही घाट भेजते है और रामसनेही घाट वाले रुदौली भेजते हैं। एडीएम प्रशासन ने इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम वाजिदपुर के मो. उसमान ने गांव के बीएलओ व लेखपाल पर मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की। ग्राम सभा वाजिदपुर मे तैनात बीएलओ व लेखपाल के अतिरिक्त अन्य से जांच कराए जाने की मांग की है। एडीएम ने इस पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिया।
अयोध्या। सम्पूर्ण समाधान दिवस वा जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बीकापुर तहसील में जनसमस्याएं सुनी। शिकायतों के गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध निस्तारण का दिशा निर्देश दिया। अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 551 शिकायतों में 30 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बराव गांव के सुभाषचंद्र की शिकायत थी कि उनकी माता कुमारी देवी ने एक बैनामा 28 दिसंबर 2013 को विक्रेता जंगली पुत्र छंगू निवासी पुरे बजाज से कराया। उनकी अचानक तबीयत खराब होने समय पर नामांतरण का आदेश पारित नहीं हो सका। पत्रावली को लेकर टरकाया जाता रहा। बाद में विभाग की लापरवाही से पैरवी तथा साक्ष्य के अभाव में पत्रावली निरस्त कर दी गई। शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई, लेकिन गलत रिपोर्ट लगा दी गई। डीएम ने मामले की जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिया। यहां कुल 185 शिकायतें आई। जिसमें 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
डीएम ने राजस्व से जुड़े व अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौका देख कर प्रकरणों का सम बद्ध एवं गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। उन्होंने चकमार्गों, खलिहान व अन्य सरकारी/सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी प्रशांत नागर व एसडीएम न्यायिक केडी शर्मा, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 76 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। दिवस में हाजी इम्तियाज निवासी मखदूमजादा रुदौली की शिकायती थी कि सार्वजनिक स्थान से अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत करने के बाद भी तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर है। निस्तारण अब तक नहीं हुआ।
रियाज निवासी पुराना बाजार रुदौली ने कब्रिस्तान से अवैध कब्जा हटवाने, तबस्सुम निवासी पूरे बसावन रुदौली ने राशन कार्ड के संबंध में शिकायत की। इसके अलावा पैमाइश, पेंशन, अवैध कब्जा, शौचालय, सरकारी आवास आदि से संबंधित शिकायतें थी। यहां पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम विपिन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र यादव, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह सहित अन्य मौजूद थे। सदर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 73 शिकायतें आई। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम अशोक कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 71 मामले आए। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व और विकास विभाग की रहीं। तहसीलदार प्रमेश कुमार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक लेखपाल व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम मिल्कीपुर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में कुल 146 मामले आए। जिनमें से दो का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। समाधान दिवस में समस्याएं पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, राशनकार्ड के साथ पॉवर कॉर्पोरेशन से संबंधित शिकायतें भी पहुंची। शिकायतकर्ता किरन कुमारी पत्नी रोहित निवासी बलारमऊ पूरे फेरई की शिकायत थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है।

निर्माण के लिए नींव भरवा दी है। लेकिन गांव की इंद्रावती, बब्बू, पंकज आदि दीवाल बनाने से मना कर दिए हैं। जिससे शिकायतकर्ता का आवास नहीं बन पा रहा है। एसडीएम मिल्कीपुर ने तहसीलदार को जांचकर शिकायती पत्र का निस्तारण करने का निर्देश दिया। दिवस में तहसीलदार अरविंद त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा, बीडीओ मिल्कीपुर ज्योति शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव, एसडीओ विद्युत कुमारगंज संतोष कुमार सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed