फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

24 लाख की लागत से मडना और मूडाडीहा में बनेगा श्मशान घाट

Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-मड़ना के मजरे सेवरहवा में श्मशान घाट बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण करते विधायक वेद प्रका? - फोटो : FAIZABAD
पूरा बाजार। विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम मडना के मजरे सेवरहवा और मूड़ाडीहा में ग्रामीणों की मांग पर 24 लाख की लागत से श्मशान घाट बनवाने का निर्णय लिया गया है। इस आशय से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने तहसीलदार सदर व राजस्व टीम के साथ मडना के मजरे सेवरहवा में भूमि का निरीक्षण कर स्थल का चयन किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग थी कि उन्हें अंतिम संस्कार करने के लिए गांव से 15 किलोमीटर दूर दिलासीगंज या अयोध्या में बने श्मशान घाट पर जाना पड़ता है। गरीबों व असहाय लोगों को वाहन के बिना इतनी दूर जाना संभव नहीं हो पाता। इसको देखते हुए मडना के मजरे सेवरहवा व मूड़ाडीहा में सरयू नदी के किनारे श्मशान घाट बनवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यहां ऐसे स्थल का चयन किया गया है जो नदी के कटान से भी सुरक्षित है और नदी के किनारे भी है। कहा कि मडना के मजरे सेवरहवा में श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी। श्मशान घाट बनाए जाने के निर्णय पर मडना के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव व मूड़ाडीहा के प्रधान तेज बहादुर निषाद ने विधायक का आभार जताया। भूमि निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर विजय कुमार, भाजपा नेता हरिभजन गौड़, समाजसेवी शिवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed