{"_id":"603a8e0c8ebc3ee8f16642ab","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko567097752","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के सैन्य उपकरणों को देख विद्यार्थी हुए उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के सैन्य उपकरणों को देख विद्यार्थी हुए उत्साहित
विज्ञापन
अयोध्या-भारतीय सेना ने अवध विश्वविद्यालय में सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के दौरान बच्चो को जानका
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में शनिवार को डोगरा रेजीमेंट सेंटर द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को देख विद्यार्थी उत्साहित रहे। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में पहुंच हथियारों के बारे में जानकारी के साथ सेल्फी भी ली।
प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने डोगरा रेजीमेंट सेंटर के बिग्रेडियर जेके एस विर्क की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बिग्रेडियर जेके एस विर्क ने बताया कि भारतीय सेना दुनियां की श्रेष्ठ सेनाओं में जानी जाती है। देश की सेना अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों से सुसज्जित है। इसी कारण कठिन से कठिन परिस्थिति में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत का गौरव बनाए रखने में सक्षम है। प्रदर्शनी में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों से लैस है। इन्हीं उपकरणों की सहायता से सेना देश की सीमाओं की अनवरत सुरक्षा करने में समर्थ है।
छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कुलपति ने कहा कि सभी भारतीय सेना प्रेरित होकर देश की रक्षा का संकल्प ले और जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने डोगरा रेजीमेंट सेना द्वारा सैन्य उपकरणों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सैन्य प्रदर्शनी में एनबीसी सूट, नाइन एमएम, एमपी नाइन, 5.56 इंसास राइफल एवं एलएमजी, टेक डाटा, 40 एमएम अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, डाउन जैकेट व ट्राउजर, 40 एमएममल्टी शार्ट ग्रेनेड जैसे हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडम कंमाडेंट कर्नल संजय वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल कार्निक, सिविल इंस्ट्रक्टर ओपी पांडेय, मेजर अनिरुद्ध, लेफ्टिनेंट प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, सहित विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, जसवंत सिंह, प्रो. नीलम पाठक व प्रो. हिमांशु शेखर सिंह के अलावा डोगरा रेजीमेंट के सैन्य विशेषज्ञ, 65 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।