फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

माघ पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्घालुओं ने पावन सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ स्नान, दान, दर्शन व पूजन का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। स्नान, दान के बाद श्रद्घालुओं की भीड़ मंदिरों में भी उमड़ी। शनिवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में भक्तों का सर्वाधिक दबाव रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे। मुख्य मार्ग पर श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर अयोध्या में मां सरयू में लाखों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्घालुओं का रेला सरयू की ओर उमड़ पड़ा। जहां एक ओर श्रद्घालुओं ने पूर्व संध्या से ही पूर्णिमा स्नान के लिए रामनगरी में डेरा जमा रखा था तो दिन चढ़ते-चढ़ते प्रयाग कुंभ से लौटने वाले श्रद्घालुओं की आमद से माघ पूर्णिमा की रौनक दोगुनी हो गई। सरयू स्नान के साथ भोलेबाबा के अभिषेक के लिए भी श्रद्घालु उमड़े। सरयू तट पर स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर आस्था के केंद्र में रहा।
विज्ञापन

यहां जलाभिषेक, पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सरयू स्नान और भोलेबाबा के अभिषेक के बाद श्रद्घालुओं का हुजूम रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए निकल पड़ा। शनिवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने पर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रामलला के दरबार में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहासविद् डॉ. हरिप्रसाद दुबे के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान एवं दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले भक्तों को सुख-सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। डॉ. दुबे के अनुसार मान्यता है कि प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या स्नान आवश्यक है। इसी मान्यता के चलते प्रयागराज में स्नान करने के बाद श्रद्घालु अयोध्या में सरयू स्नान को आते हैं।
माघ पूर्णिमा पर अयोध्या में लाखों श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी तो चेन स्नेचिंग सहित चोरी की कई घटनाएं हुईं। हनुमानगढ़ी में कई श्रद्घालुओं की जेब कटी तो कई की चेन गायब हो गई। हनुमानगढ़ी में करीब आधा दर्जन पुरूष महिलाओं के साथ चोरी की घटना हुई। एसओ रामजन्मभूमि राहुल कुमार ने बताया कई घटनाएं हुई हैं, सीसीटीवी के जरिए चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

महबूबगंज। माघपूर्णिमा के अवसर पर विकासखंड मया के श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर आश्रम स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। जानकी मंदिर के महंत बाबा जगदीश दास जी ने बताया कि माघी पूर्णिमा के दिन सरयू स्नान का हिंदू धर्म ग्रंथों में अलग ही महत्व है। इस स्नान पर्व लगभग 8000 श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed