फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

सलारपुर में बनेगा रेलवे का गुड्स टर्मिनल

Sat, 27 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
सोहावल। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत करने के लिए सलारपुर स्टेशन के पास बनने वाले मालगाड़ियों के टर्मिनल का रास्ता साफ होता दिखाई पड़ रहा है। विभाग ने इसके लिए चार गांवों के 132 गाटा नंबरों को आरक्षित कर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसे लेकर प्रभावित होेने वाले किसानों में खलबली मच गई है। दर्जनों लोग अपने हितों की चिंता को लेकर प्रतिदिन तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं और वास्तविकता जानने की कोशिश में लगे हैं। इस आरक्षित भूमि में किसानों की निजी व सरकारी खातों की भूमि शामिल है।
विज्ञापन

सोहावल तहसील के राजस्व गांव हरीपुर जलालाबाद के लगभग 22, रायपुर के 15, कोटसराय के 54, घाटमपुर के 41 गाटा नंबरों के अधिग्रहण की विज्ञप्ति जारी हुई है। ऐसे में किसान तहसील और रेलवे के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें समझाने-बुझाने में अधिकारियों को पसीना आ रहा है। शनिवार को इन गांवों से जुड़े किसान हफीज, राम प्रसाद, प्रताप, मिलन, रोहित, राम कुमार, तुलसी आदि ने कहा कि राजस्व विभाग ने कब भूमि दे दी, पता ही नहीं चला। अब सभी को अपनी भूमि को लेकर मिलने वाले मुआवजे की राशि को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बतातें चलें कि पर्यटन विभाग के ही वाहन पार्किंग के लिए चयनित की गई भूमि भी इन्हीं प्रभावित हो रहे गांव कोटसराय, फिरोजपु र, घाटमपुर से जुड़ी है, जहां से पचास-पचास एकड़ भूमि के आरक्षित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है और किसानों की सहमति पत्र भरवाने में राजस्व महकमे को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है, लेकिन कुछ गांव के किसान निर्धारित रेट से ज्यादा मूल्य मांग कर अड़े हुए है। तहसीलदार प्रमेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ियों के टर्मिनल के लिए चिन्हित भूमि राजस्व विभाग ने कुछ महीने पहले रेल विभाग को सौंपी थी। किसानों को समझा-बुझाकर सहमत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed