फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya

131 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, अंतिम सूची जारी

Mon, 15 Feb 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी हुई सूची में संशोधन करते हुए परीक्षा समिति की अनुमोदन पर 131 विद्यालयों को केंद्र बनाने पर अंतिम मुहर लग गई है। फाइनल सूची भी सोमवार को जारी हो गई है।
विज्ञापन

24 अप्रैल से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 24 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त सहित करीब 419 विद्यालय संचालित हैं। जहां मौजूदा सत्र में हाईस्कूल व इंटर के 85581 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें संस्थागत क्रमश: 45266 व 38841 और व्यक्तिगत 267 व 1207 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रक्रिया विलंब से शुरू हुई। जिसका असर रहा कि अमूमन फरवरी माह में ही शुरू होने वाली परीक्षाएं इस बार अप्रैल माह में कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण में भी विलंब हुआ और 27 जनवरी को परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी हुई। जिसमें 128 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इस पर आपत्ति मांगने का अवसर दिया गया तो दो सौ से अधिक विद्यालयों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। परीक्षा समिति की बैठक में उप जिलाधिकारियों से संबंधित क्षेत्र के विद्यालयों से संबंधित आख्या मांगी गई थी, तो 12 केंद्र मानक विहीन पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दोबारा जांच करने का निर्देश जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को दिया। जिसके बाद अपात्र पाए गए इन 12 विद्यालयों को निरस्त करते हुए इनके स्थान पर 15 नए केंद्रों को शामिल करने का प्रस्ताव परीक्षा समिति की बैठक में रखा गया। जिस पर विचार करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने अंतिम सूची जारी करने के लिए बोर्ड को अनुमोदन किया। इसी आधार पर सोमवार को बोर्ड से अंतिम सूची जारी की गई है। जिसमें 131 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण में 12 विद्यालय अपात्र पाए गए थे। जिन्हें हटाते हुए उनके स्थान पर 15 नए विद्यालयों को जोड़ा गया है। सूची बोर्ड को प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर 131 विद्यालयों को अब केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। -आरबी सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed