फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

अयोध्या नगर निगम में नए जुड़े क्षेत्र के विकास के लिए होगा सर्वे

Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। नगर निगम नए शामिल हुए क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सर्वे कराएगा। यह सर्वे निजी कंपनी से कराया जाएगा। सर्वे के प्लान व डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। यह निर्णय सोमवार को अयोध्या नगर निगम के विभिन्न विभागों की बैठक में लिया गया है। साथ ही यह भी तय हुआ है कि हाईवे से सटे शामिल नए इलाकों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में आसपास की 41 ग्राम सभाओं को शामिल किया गया है। इससे नगर की सीमा व क्षेत्रफल बढ़ गया है। नगर निगम प्रशासन अपनी सीमा विस्तार के बाद शामिल नए क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को बैठक बुुलाई थी। बैठक में नए शामिल क्षेत्र का विकास व सफाई, प्रकाश जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का मंथन किया गया। इसमें नए शामिल क्षेत्र के लिए सफाई, निर्माण व प्रकाश का प्लान तैयार करने के साथ ही इस पूरे कार्य को पूरा कराने के लिए सर्वे कराए जाने की बात कही गई है। इस कार्य का जिम्मा किसी निजी कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह निजी कंपनी सड़क का क्षेत्रफल, नालियों की स्थिति, नए सड़कों व नालों का निर्माण, सफाई व्यवस्था के संबंधित कार्यों के अलावा प्रकाश संबंधी कार्यों पर अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के बाद नगर निगम प्लान व डीपीआर तैयार करेगा। यह शासन को भेजा जाएगा। शासन से धन आवंटन के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के मद्देनजर नए शामिल क्षेत्र में हाईवे से सटे इलाकों में सफाई अभियान शुरू कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में पहले से कुछ सफाई कार्य हो रहा है लेकिन अब पूरे हाईवे से सटे इलाकों में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को संचालित करने की बात कही है। ऐसा इसलिए किया गया है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि शामिल 41 क्षेत्रों में आवश्यकताओं की जानकारियां एकत्र करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जो नगर आयुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जल निगम ने नए शामिल क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने, ओवर हेड टैंक स्थापित करने व नलकूप बनाए जाने का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इसमें जलनिगम समस्त शामिल नए ग्राम सभाओं की आबादी का आंकलन कर रहा है। साथ ही नए क्षेत्रफल के अनुसार अपना प्लान भी तैयार कर रहा है। जल निगम वर्ष 2051 की आबादी के दृष्टिगत प्लान तैैयार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed