फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

36 साल बाद हुआ झरना नाला पुल व सड़क का लोकार्पण

Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-मवई के सिपहिया कोटवा में पुल का लोकार्पण करते रुदौली विधायक - फोटो : FAIZABAD
मवई। 36 साल पहले शिलान्यास हुए पुल का शनिवार को लोकार्पण हुआ। मवई क्षेत्र के सिपहिया कोटवा गांव के बीच झरना नाला पर पुल व सड़क का शिलान्यास 1984 में बाराबंकी जिले के तत्कालीन सांसद कमला प्रसाद रावत ने किया था। इस पुल व सड़क का लोकार्पण शनिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया। इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि सच्चाई कभी हारती नहीं, ईमानदारी से किया गया संघर्ष सफल होता है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। कहा कि मवई आईटीआई निर्माण के लिए धनराशि निर्गत हो चुकी है। मिनी स्टेडियम का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वैक्सीन का उपहास उड़ाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि कई दशक बाद विधायक के प्रयास से झरना नाला पुल का सपना साकार हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू पांडेय ने कहा कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की अलख विधायक ने जलाई है। इस अवसर पर एसडीएम विपिन सिंह, बीडीओ मवई मोनिका पाठक, प्रधान तेज तिवारी, मनोज मिश्र, ओमप्रकाश शुक्ल, निर्मल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई ब्लॉक, थाना, अस्पताल आवागमन का मुख्य मार्ग सिपहिया कोटवा मार्ग पर शारदा सहायक नहर से निकला नाला और वन विभाग की अड़ंगेबाजी से सड़क निर्माण वर्षों से लंबित था। जिससे इलाके की जनता को 17 किमी. का चक्कर लगाना पड़ता था। अब लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।
रुदौली विधायक रामचंद्र ने 2014 में सपा सरकार के कार्यकाल में झरना नाला पर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनशन किया था और 2016 में इस मामले को विधानसभा में भी उठाया था।

तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के वाशिंदों का चार दशक का सपना आज पूरा हुआ। पुल निर्माण हुआ और लोकार्पण हुआ तो बुजुर्गों की आंखें नम हो गई। ग्रामीण योगराज, सहजराम, रामजी यादव, संदीप यादव ने बताया कि यह पुल विकास के नए द्वार खोलेगा। जिस स्थान पर धरना व अनशन हुआ, उसी स्थान पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed