फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ram Janmabhoomi Nidhi samarpan Campaign from today

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाअभियान आज से, विशेष एप से रखी जाएगी नजर

Fri, 15 Jan 2021 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 04:50 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Nidhi samarpan Campaign from today
अयोध्या-श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के लिए जारी किये गये कूपन व रसीद - फोटो : FAIZABAD

राममंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में 15 जनवरी (आज) से श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महाअभियान में देश के 13 करोड़ परिवारों से संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों के 40 लाख कार्यकर्ता जनसंपर्क कर राममंदिर निर्माण के लिए ऐच्छिक समर्पण मांगेंगे। यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा। जिसके लिए देश के लाखों कार्यकर्ता देश की आधी आबादी तक जाएंगे। समर्पण अभियान का नेतृत्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि संघ के आनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वित रूप से करेंगे। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए विहिप ने एक विशेष एप भी बनाया है।

विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर शुक्रवार से धन संग्रह का महाभियान शुरू होने जा रहा है। कुल 45 दिनों का यह अभियान माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलेगा। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेताओं के साथ ही मजदूर व किसानों से भी समर्पण निधि ली जाएगी। हर रामभक्त से सहयोग राशि ली जाएगी। विहिप द्वारा तैयार कराए गए विशेष एप के जरिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें एक-एक रसीद के बारे में रियल टाइम जानकारी होगी। अभियान में लगी टोलियों के साथ ही संग्रह की गई धनराशि व अन्य जानकारियां होंगी।
विज्ञापन


अभियान के क्रम में देश के कुल साढ़े छह लाख में से सवा पांच लाख गांवों के 13 करोड़ से अधिक परिवारों के 65 करोड़ लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य है। इसमें 10 लाख टोलियों में 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। एक टोली में पांच कार्यकर्ता होंगे और हर चार टोलियों पर एक जमाकर्ता होगा। हर जमाकर्ता द्वारा रोजाना पूर्व निर्धारित तीन बैंकों में जमा कराई गई राशि की जानकारी भी प्रतिदिन इस ऐप के माध्यम से मिलेगी। विश्व हिंदू परिषद ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यालय स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के प्रमुख धीरेश्वर एवं सह प्रमुख बालेन्द्र भूषण सिंह ने संयुक्त बयान जारी करके बताया कि 15 जनवरी को नगर में तमाम स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विशिष्ट निधि का समर्पण करेंगे। इसके बाद बस्ती की टोलियां नगरों में भ्रमण करके विशिष्ट जनों से समर्पण के लिए संपर्क करेंगी। अभियान में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी घर-घर संपर्क करेंगी। अभियान का शुभारंभ हर जिले के विशिष्ट जनों से ऐच्छिक समर्पण लेकर किया जाएगा। देश के हर वर्ग से राममंदिर निर्माण के लिए ऐच्छिक समर्पण लेने की योजना है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए शुरू हो रहे अभियान के माध्यम से देेश के करोड़ों रामभक्तों का डाटा भी तैयार किए जाने की योजना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 10, 100 व 1000 रुपयों के कूपन जारी किए गए हैं। इसके ऊपर की राशि पर रसीद दी जाएगी। रसीद व कूपन देने के साथ समर्पणकर्ता का नाम, पता व मोबाइल नंबर संग्रहित किया जाएगा। वहीं, 20 हजार से अधिक की राशि अकाउंट पेई चेक या बैंक ट्रांसफर द्वारा ही स्वीकार्य होगी।


कूपन व रसीद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि के हस्ताक्षर हैं। इसमें प्रभु राम की एक हाथ में धनुष लिए और दूसरे हाथ से आशीर्वाद देती आदमकद तस्वीर, राम मंदिर का मॉडल व ट्रस्ट का लोगो भी छपा है। बिना रसीद या कूपन के कोई राशि नहीं ली जाएगी। जो राशि ली जाएगी वह प्रतिदिन पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा की देश भर में फैली 46 हजार शाखाओं में प्रतिदिन जमा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed