फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मकर संक्रांति पर रामलला के दरबार में 13 हजार भक्तों ने टेका माथा

Thu, 14 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-रामलला के दर्शन को लगी श्रद्घालुओं की कतार - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामलला के अस्थायी मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मना। रामलला को सुबह विधिवत पूजन-अर्चन, शृंगार कर पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण कराया गया। पूर्वाह्न 11:30 बजे रामलला को खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान रामलला के दर्शन की उत्सुकता भक्तों में दिखी। रामलला के दरबार में 13 हजार से अधिक भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर सुबह सात बजे जैसे ही रामलला का दरबार खुला उनके दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। भीषण ठंड व कोहरे को मात देते हुए पहली पाली में जहां 4169 भक्तों ने रामलला के दरबार में पूजन-अर्चन किया। वहीं दूसरी पाली में 8237 भक्तों ने रामलला के प्रति अपना श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि टेंट से निकलकर अस्थायी मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार मकर संक्रांति का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह रामलला का पूजन-अर्चन कर उन्हें नवीन वस्त्र धारण कराए गए। पूर्वाहन 11:30 बजे खिचड़ी, दही, पापड़, घी, अचार व मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोग प्रसाद रामजन्मभूमि में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed