फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत न होने पाए-डीएम

Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि ठंड से किसी की भी मौत ने होने पाए। अफसर इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। शहरी क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता मिले तो उसे रैन बसेरा में शिफ्ट कराएं। वह विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीडीओ प्रथमेश कुमार ने विभागवार विवरण प्रस्तुत किया। योजनाओं के संचालन में आने वाली परेशानियों को रखते हुए निराकरण के उपाय बताएं। डीएम ने अफसरों से कहा कि भीषण शीतलहर में बाहर कोई भी व्यक्ति सोने न पाए, यदि कोई भी व्यक्ति बाहर सोते हुए मिले तो उसे रेन बसेरा में शिफ्ट करें, अलाव जलाने में कमी नहीं होनी चाहिए, ठंड से किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए इसे प्राथमिकता से देखा जाए। प्राप्त कंबल को रात्रि भ्रमण के दौरान ठंड से ठिठुर रहे लोगों में बांटे। गांव जाएं तो वहां के गणमान्य व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त कर असहाय एवं गरीब परिवारों को कंबल प्रदान करे। गोवंश आश्रय स्थल पर भी काऊ कोट व अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

कहां कि धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से करें। किसानों को धान विक्रय करने में लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ रहा है यह स्थिति ठीक नही है, आवश्यक हो तो अतिरिक्त कांटा लगवाएं। राइस मिलों का स्टाक का सत्यापन करें। फर्जी खरीद की जांच अवश्य कराई जाए। पीएम किसान निधि की समीक्षा में सभी आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। आधार व नाम सात दिन के अंदर सही कराएं ताकि समय से किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वरासत अभियान कार्यक्रम की प्रगति सूचना गूगल सीट पर प्रतिदिन सायं पांच बजे तक फीड किया जाए। जन शिकायतों की समीक्षा में थाना, तहसील स्तर की शिकायतों के के निस्तारण में सुधार का निर्देश दिया। जन शिकायतों का फीडिंग में मोबाइल नंबर को फीड कराने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर की संख्या अधिक है यह स्थिति ठीक नहीं है इसे बंद किया जाए। बैठक में पूछा कि कितने मामलों में थाना दिवस के बाद उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर जाकर विवादों को निस्तारण किया गया हैं संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगे से उच्चाधिकारी भी स्थल पर जाकर स्वयं जांच करते हुए विवाद का निस्तारण कराएं। बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed