फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

महिलाओं को कानूनी जानकारी जरूरी: डा. मृदला राय

Mon, 21 Dec 2020 07:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एंड वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को महिला सशक्तिकरण में भारतीय कानून की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता फैमिली कोर्ट की काउंसलर एवं महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ न्यायालय अयोध्या की सदस्य डॉ. मृदला राय ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानून की जानकारी रखनी आवश्यक है। आज देश में महिलाओं की संरक्षा के कई कानून है। उन कानूनों का प्रयोग करके महिला अपनी सुरक्षा कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने विषय की ज्ञान के साथ विधिक जानकारी रखनी चाहिए, इससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विमेन ग्रिवेंस एंड सेल की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान तहत अवध विश्वविद्यालय के सेल से श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सेल की उपसमन्वयक डॉ. सिंधु सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां है। उन चुनौतियों से निपटने के लिए अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा।
विज्ञापन

वेबिनार का संचालन वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल की सदस्य डा. निधि अस्थाना ने किया। कार्यक्रम अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सरिता द्विवेदी, डॉ. महिमा चौरसिया, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, वल्लभी तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed