फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

किसान की खुशहाली से ही देश खुशहाल : अवधेश

Sun, 13 Dec 2020 05:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। किसान अन्नदाता व धरती का दूसरा भगवान है, जो भाजपा के शासनकाल में परेशान है। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, देश खुशहाल नहीं कहा जा सकता है। ये बातें रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि देशी की खुशहाली का रास्ता खेत, खलिहान, किसान व गांव से होकर जाता है। लेकिन इस सरकार में किसानों को परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया किसान कानून यदि वापस न हुआ तो किसान की हालत बदतर हो जाएगी, किसानों का वजूद खत्म हो जाएगा। सरकार ने चंद पूंजीपतियों के चंगुल में फंसकर इस तरह से किसान विरोधी कानून पास किया है। इससे देश के सामने बहुत बड़ी समस्या पैदा होगी।
विज्ञापन

कहा कि किसानों की जायज मांगों के लिए किए जा रहे इस आंदोलन में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। इस काले कानून के वापस होने तक सपा का आंदोलन भी चलेगा। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि क्रयकेंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान 8-10 दिन तक अपना धान क्रय केंद्रों पर रखकर बेंचने का इंतजार कर रहा है। विवश होकर बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर विक्रय करने को तैयार है। कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 14 दिसंबर को सपा का पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed