फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

ट्रक से 18 वध प्रतिबंधित पशु बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2020 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अस्थाई बैरियर लगा कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर पटरंगा पुलिस ने लखनऊ से बिहार जा रहे एक ट्रक से 18 वध प्रतिबंधित पशुओं के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो पशु तस्कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग दस बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे पुलिस चौकी अंतर्गत मथुरा का पुरवा के पास पटरंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह व हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक ट्रक पुलिस को देखक कुछ दूर पहले ही रुक गई और उसमें सवार लोग ट्रक से कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन

यह देख चेकिंग कर रही पुलिस ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, ट्रक की चेकिंग करने पर उसमें 18 वध प्रतिबंधित पशु मिले, इनमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। पकड़ा गया व्यक्ति ट्रक चालक था, उसकी पहचान इम्तियाज अहमद निवासी बहलोलपुर ढाका जनपद बिहार के रूप में हुई हैं। उसने बताया कि वह इन पशुओं को लखनऊ से लादकर बिहार ले जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग उजैर अहमद निवासी थवई टोला जनपद लखनऊ व राशिद पता अज्ञात भी मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ट्रक में बरामद पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed