फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मेले में 200 महिलाओं को मिला रोजगार

Wed, 25 Nov 2020 07:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित दो सौ महिलाओं को रोजगार मिला है। देश में रेडीमेट गारमेंट व बुटीक समेत फैंसी कपड़ों के लिए जानी जाने वाली बड़ी कंपनियों ने रोजगार मेले में प्रशिक्षित महिलाओं का सेलेक्शन किया है। इनको कंपनी की मांगों के अनुरूप हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में जाकर नौकरी करेंगी। इनको वेतनमान के रूप में 15 हजार रुपए मिलेंगें।
विज्ञापन

बुधवार को डूडा की ओर शहरी अजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार मेला लगाया गया। रोजगार मेले में देश की रेडीमेड के गारेमेंट से संबंधित वर्धमान औरो टैक्सटाइल्स, बड़ा बिजनेस काम, रैन ड्राप इंफोटेक, फैंसी डिजाइनर सहित अन्य कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के अधिकारियों ने कोविड निर्देशों का पालन करते हुए प्रशिक्षित महिलाओं का इंटरव्यू लिया। इसमें दो सौ महिलाएं सेलेक्ट हुई है। अब यह महिलाएं संबंधित कंपनियों की वर्कशाप में जाकर काम कर सकेंगी। इसको 15 हजार रुपये मानदेय के रूप में मिलेगा। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने सभी चयनित महिलाओं को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में बरोजगार लोगों को रोजगार के प्रेरित करने व प्रिशिक्षण देने का कार्य सराहनीय रहा है। यह पहला रोजगार मेला लगाया गया था। इतनी बड़ी संख्या में नामी-गरामी में चयन होना इस बात की दलील है कि अयोध्या में टैलेंट की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरे रोजगार मेले का अयोजन किया जाएगा। इसमें बुटीक, रेडीमेड गारमेंट समेत फैंसी ड्रेसों की ब्रांडेड कंपनियों की बुलाया जाएगा। इससे महिलाओं के रोजगार की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन, शहर मिशन प्रबंधक गरिमा सरोज प्रशिक्षक प्रदाता पकंज सिंह व एसपी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed