फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

आजीवन अगाध रामभक्ति में लीन रहे स्वामी रामवल्लभाशरण

Tue, 24 Nov 2020 06:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। श्रीरामबल्लभाकुंज के संस्थापक स्वामी रामवल्लभाशरण को पुण्यतिथि पर संत-धर्माचार्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंदिर के महंत रामशंकर दास व अधिकारी राजकुमार दास के संयोजन में श्रद्घांजलि समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संतों ने कहा कि स्वामी जी आजीवन अगाध रामभक्ति में लीन रहे। उनकी तपस्या, साधुता से वैष्णवधर्म आज भी आलोकित हो रहा है।
विज्ञापन

संतों ने कहा कि रामनगरी के सिद्घ संतों की श्रृंखला में स्वामी रामवल्लभाशरण जी का प्रमुख स्थान रहा। वे संत समाज के लिए सदैव अनुकरणीय, पूजनीय और प्रेरणास्रोत बने रहेंगें। श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि सद्गुरूदेव भगवान आजीवन श्रीराम व हनुमान जी की भक्ति में लीन रही। उन्होंने अपने त्याग, तपस्या के बल पर बहुतों का उद्घार किया।
विज्ञापन

उनकी आध्यात्मिक शक्ति से रामबल्लभाकुंज आज भी चमत्कृत हो रहा है। उनके द्वारा स्थापित परंपराओं का निवर्हन ही हमारी प्रतिबद्धता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, ज.गु. राघवाचार्य, ज.गु. रत्नेश प्रपन्नाचार्य, महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत करूणानिधान शरण, महंत रामदास नाका हनुमानगढ़ी, महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत बृजमोहन दास, महंत अर्जुन दास, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय,भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य परमानंद मिश्र, पार्षद रमेश दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed