फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

जिले में होगा दूसरा ब्लड बैंक, मेडिकल कॉलेज को मिला लाइसेंस

Mon, 23 Nov 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। रक्त, प्लाज्मा व प्लेटलेट आदि की समस्याओं से जूझ रहे जनपदवासियों को शीघ्र ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में बहुप्रतीक्षित ब्लड बैंक का लाइसेंस सरकार की ओर से निर्गत कर दिया गया है। एक हजार यूनिट की क्षमता के इस ब्लड बैंक में कई मशीनें स्थापित हो चुकी हैं। करीब एक करोड़ की लागत से अन्य आवश्यक सामानों की खरीददारी प्रस्तावित है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही ब्लड बैंक का लाभ जनपदवासियों के साथ-साथ निकटवर्ती जिले के लोगों को भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

जिले की करीब 29 लाख आबादी के इलाज के लिए सिर्फ जिला अस्पताल में एकमात्र ब्लड बैंक स्थापित है। यूं तो इसकी क्षमता 600 यूनिट है। लेकिन, अधिक खपत का नतीजा है कि यहां आधा भी भंडारण नहीं हो पाता है। यहीं से जिले के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ब्लड आपूर्ति किया जाता है। दर्शननगर में स्थित तीन सौ शैया के अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध करने के बाद यहां पर भी मरीजों की खासा तादाद बढ़ी है। विभिन्न प्रकार के आपरेशन शुरू होने व कोविड मरीजों का इलाज होने के कारण यहां पर रक्त को लेकर मुख्यालय तक भागदौड़ करना पड़ता है।
विज्ञापन

रक्त के इंतजाम में ही मरीजों को पसीने छूटने लगते हैं। इन्हीं तमाम दिक्कतों के निजात के लिए मेडिकल कॉलेज में एक हजार यूनिट की क्षमता के ब्लड बैंक की स्थापना बीते वर्ष से की जा रही है। कई मशीनें स्थापित करने के बाद मानकों को पूर्ण करके लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लंबी प्रक्रिया के बाद लाइसेंस निर्गत होने से ब्लड बैंक को चालू करने की कवायद तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ डीके सिंह ने बताया कि पूर्व में ही कई जरूरी मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। अब लाइसेंस जारी हो गया है तो शीघ्र ही ब्लड बैंक संचालित किया जाएगा। इसके लिए प्लाज्मा फेरेसिस करने में उपयोगी क्लिया मशीन, डोनर पाउच, फ्रीजर, जेनरेटर, ब्लड बैग आदि की खरीद होना है, जिसमें करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके अलावा एफरेरिसस मशीन के संचालन के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। माना जा रहा है कि करीब एक माह में ब्लड बैंक वजूद में आ जाएगा। कहा कि एसजीपीजीआई के तर्ज पर समस्त हाइटेक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा, इससे कोविड व नॉन कोविड सहित सभी मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed