फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

शासन की प्राथमिकता के कार्यों में तेजी लाएं : कमिश्नर

Thu, 19 Nov 2020 06:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्यों में तेजी लाई जाए। कोविड के चलते विकास कार्यों की गति में आई कमी का बहाना अब नहीं चलेगा। टीम बनाकर एजेंसियों के कार्य की स्थलीय पड़ताल होनी चाहिए।
विज्ञापन

कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को कहा कि मंडलीय अधिकारी जनपद के दौरों पर जाएं तो अपने जनपदीय अधिकारियों के साथ संबंधित जनपद के डीएम और सीडीओ से संपर्क करें और अपनी विभागीय लक्ष्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, निर्माण कार्यों में तेजी, नहरों की सिल्ट सफाई, विद्युत बकाए की वसूली, कोविड19 के प्रसार को रोकने की कार्रवाई, रबी की फसल को देखते हुए बीज व उर्वरक की उपलब्धता, धान क्रय केन्द्रों का संचालन, बच्चों एवं पशुओं का टीकाकरण, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आदि के अतिरिक्त आगामी पड़ने वाले त्योहारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपेक्षित कार्रवाई करने को जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को मंडल के पांचों जनपदों के 3683 किमी के सिल्ट सफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन करने, अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद, उर्वरक, बीज की उपलब्धता बनाए रखने एवं प्रधानमंत्री किसान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि से संबंधित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, सरकारी गैर सरकारी मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त संख्या में लगाने एवं आवश्यक बैठक करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय के मंडल लक्ष्य 4537 है इसमें अभी तक 1585 पूरे हुए है शेष को भी पूरा करने एवं जीओ टैगिंग कराने का निर्देश दिया। अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति और विशेषज्ञ डाक्टरों की भी तैनाती के लिए कहा। गोल्डन कार्ड, आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसको माइक्रो प्लान बनाकर मासिक लक्ष्य के अनुपात में अभी तक मात्र 19.20 फीसदी कार्य हुआ है इसमें तेजी लाने और प्रत्येक माह लगभग 20 हजार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम अयोध्या अनुज कुमार झा, डीएम बाराबंकी डा आदर्श सिंह, डीएम अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्र, डीएम सुल्तानपुर रवीश गुप्ता, डीएम अमेठी अरूण कुमार सहित संबंधित जनपदों के सीडीओ और मंडलीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed