फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

सरकार, शासन के मुखिया अयोध्या मेें, मुस्तैद रहा प्रशासन

Fri, 13 Nov 2020 05:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार और शासन के मुखिया रामनगरी में थे। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। आगमन से कार्यक्रम स्थल तक अफस भाग दौड़ करते रहे। हालांकि, बाहरी लोगों के प्रवेश को अयोध्या में प्रतिबंधित कर दिया गया था बावजूद इसके अयोध्या की भीड़ और यातायात संभालने में अफसरों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या में दीपोत्सव की धूम रही। अयोध्या में दीपों के जलने का नया इतिहास रचा गया। इसका साक्षी बनने के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ और प्रदेश शासन के मुखिया आरके तिवारी भी भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। शुक्रवार को पहले शासन के मुख्य सचिव आरके तिवारी अन्य अफसरों के साथ पहुंचे। अफसरों ने एयरपोर्ट पर अगवानी की।
विज्ञापन

इसके थोड़ी ही देर बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अफसरों के आने के साथ ही अयोध्या में हलचल तेज हो गई। राम लला के दर्शन पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम मेें विशिष्ट जनों के आने जाने को लेकर प्रशासन हाई एलर्ट पर रहा। अयोध्या सरयू तट के विभिन्न स्थानों पर नियत कार्यक्रमों और लोगों के यहां पहुंचने की व्यवस्था को लेकर भागमभाग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला अयोध्या पर केंद्रित रहा। कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा के साथ प्रशासन के सभी बड़े अफसर व्यवस्था को स्वयं देख रहे थे। व्यवस्था के 84 से ज्यादा मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अयोध्या के सरयू को छोड़ तीनों दिशाओं में बैरियर पर मजिस्ट्रेटों और पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। यातायात पर नजर रखने के लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा अफसरों को जगह-जगह लगाया गया था। पार्किंग के लिए बनाए गए स्थलों पर अलग से अफसर तैनात किया गए।

मुख्य कार्यक्रम स्थलों राम कथा पार्क, सरयू तट, राम की पैड़ी पर विशेष व्यवस्था रही है। यह व्यवस्था लगभग मध्यरात्रि तक रही। दीपोत्सव की शुरूआत के साथ ही श्रद्धालु और दर्शक अविभूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed