फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक मिलेगी भव्यता, कवायद तेज

Sat, 07 Nov 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
सरयू तट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी से लेकर रामकथा पार्क को भव्य रूप देने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव के स्थलों का निरीक्षण कर सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार के साथ राम कथा पार्क, भजन संध्या स्थल, सरयू आरती स्थल, राम की पैड़ी आदि स्थलों का निरीक्षण किया। राम कथा पार्क में हो रहे निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा राम कथा पार्क में कार्यक्रम के कवरेज के लिए मीडिया को मंच व आमंत्रित अतिथियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने को सीटिंग प्लान के बारे में कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी द्वारा भजन संध्या स्थल का भ्रमण कर दीपोत्सव के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने सरयू स्थल का भी निरीक्षण किया व अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड को आरती स्थल पर निर्माणाधीन आरती मंच के काम रविवार शाम तक हर हाल में पूरा करने को कहा।
उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को राम की पैड़ी पर निर्माणाधीन वॉच टावर के कार्य में तेजी लाने तथा पुराने वॉच टावर के अवशेषों को हटवाने के साथ ही राम की पैड़ी पर टूटे पत्थरों को बदलने व सीवर के उठे हुए ढक्कनों को लेवल में कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर निगम को संपूर्ण दीपोत्सव क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राम की पैड़ी पार्ट-2 के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया तथा उसे फाइनल टच देने के निर्देश दिए। ।

दीपोत्सव स्थल पर बनेंगे हेल्प डेस्क, तैनात होंगी 20 टीमें
दीपोत्सव में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी कार्यक्रम स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना तथा तापमान मापने हेतु इंफ्रारेड थर्मामीटर के साथ टीमों की तैनाती की जाएगी। राम कथा पार्क, भजन संध्या स्थल, राम की पैड़ी के साथ-साथ सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों के प्रवेश द्वारों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर से टेंपरेचर मापने को 20 टीमें तैनात की जाएंगी। जिनके द्वारा कार्यक्रम स्थलों में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का टेंपरेचर नापने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed