{"_id":"5f9ae20f8ebc3eb8670bef5d","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5476337162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सेकेंड वेब से बचाव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सेकेंड वेब से बचाव की तैयारी शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना के सेकेंड वेब से बचाव के लिए कार्रवाई शुरू की जी रही है। इसी के साथ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सीएमओ से टेस्टिंग की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही कई अन्य उपाय किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आम लोगों से भी कहा है कि मरीजों की संख्या कम हुई है तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दो गज दूरी मास्क जरूरी का पालन हर हाल में करना चाहिए। उन्होंने विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में अफसरों के साथ बैठक की।
डीएम निर्देश दिया कि हर क्षेत्र में सैंपलिंग बढ़ाते हुए लक्ष्य निर्धारित किया जाए। ट्रूनेट जांच की संख्या बढ़ाने और सर्विलांस में सुधार की रणनीति पर जोर दिया। जिले के अस्पतालों के साथ पीएचसी, सीएचसी के साथ प्राइवेट अस्पतालों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए जाने के लिए कहा। साथ ही इसका प्रतिदिन समीक्षा का निर्देश दिया। हर अस्पताल से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कितनी जांच की गई इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा।
उन्होेंने कहा कि कई देशों और प्रदेशों में कोरोना महामारी दोबारा पांव पसार रही है। ऐसे में हम सभी को और सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने वृद्धा आश्रम, कारागार, परिवहन निभाग, नारी संरक्षण गृह, बाल सुधार गृह की पुन: सैंपलिंग कराकर टेस्टिंग कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यातायात निरीक्षक के सहयोग से रोडवेज, बसों, प्राइवेट टैक्सी, आटो रिक्सा, बैट्री रिक्शा सहित प्राइवेट वाहनों के चालक, क्लीनर, कंडक्टर की भी कोरोना से संबंधित जांच कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ प्रथमेश कुमार, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह सहित अन्य लोग थे।