फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

हाथरस में पूरी तरह विफल रही प्रदेश सरकार

Wed, 07 Oct 2020 07:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बुधवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हाथरस में यूपी सरकार पूरी तरह विफल रही। बलात्कार, हिंसा, फिर उपचार में सहयोग न मिलना और उसके बाद हिंदू धर्म के विपरीत दाह संस्कार करना। सरकार क्या छुपाना चाहती है।
विज्ञापन

यहीं नहीं परिवार को बलपूर्वक कमरे में बंद भी किया गया। उन्होंने कहा सरकार जवाबदेही से बच रही है, बिटिया को न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जिस दिन यूपी में चुनाव होगा, निश्चित रूप से योगी सरकार का ऐतिहासिक पतन होगा। 2022 में प्रियंका जी के नेतृत्व में ऐसी सरकार का गठन होगा जो किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों और सभी धर्मों को साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसानों के विरोध में जो कानून बनें हैं। यह अडानी और अंबानी की तिजोरी भरने के लिए हैं। विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य बनाए रखने का वादा नहीं है। कांग्रेस जिस दिन सत्ता में आएगी 24 घंटे के अंदर कानून को बदल देंगे और खत्म कर देंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed