फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

देश की एकता-अखंडता को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दृढ़ संकल्पित: अनिल

Sun, 04 Oct 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। आपसी भाईचारा एवं राष्ट्र की उन्नति एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दृढ़ संकल्पित संगठन है। यह राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। यह बातें मंच के अवध प्रांत प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

वे रविवार को दिल्ली दरवाजा स्थित खुर्द महल में मजबूत भारत अभियान का समापन कर रहे थे। बताया कि आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार संरक्षण में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने हम मजबूत भारत अभियान का शुभारंभ 9 जून 2020 से प्रारंभ किया था।
विज्ञापन

यह निरंतर अपने उद्देश को प्राप्त करता हुआ अयोध्या जिले का समापन खुर्द महल में किया जा रहा है। जिले में लगभग 5000 मुस्लिम परिवारों में मंच ने शपथ अभियान चलाया। डॉ. सिंह ने वर्तमान परिपेक्ष पर कहा कि हाथरस की घटना निंदनीय है लेकिन प्रदेश सरकार विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। जो लोग लाश पर राजनीति कर रहे हैं उनको ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि राष्ट्रहित के मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करना चाहिए जिससे राष्ट्र का विकास होगा और उनके पार्टी का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने एक साथ शपथ दोहराया और नारा लगाया कि स्वदेशी अपनाएंगे, कट्टरता मिटाएंगे, भारत को बनाएंगे, नफरत को भगाएंगे, न भड़केंगे न भड़कने देंगे, खुशी मोहब्बत, भाई चारा लाएंगे। अमन तरक्की का भारत बनायेंगे, एक हिन्द जय हिंद जोर से गुंजाएंगे’।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर संयोजक हाजी सईद अहमद के देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रुप से दिलीप यादव, देवकाली मंडल पार्षद संयोजक आजम रजा, मंडल संयोजक करिअप्पा नगर सईद खां, वार्ड संयोजक वकील अहमद, साहिबे आलम, रजी मेहंदी, कार्यक्रम की संरक्षिका सईदा बानो आदि प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed