फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मायानगरी के फिल्मी कलाकारों को लुभा रही है रामनगरी

Sun, 04 Oct 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही अब मायानगरी मुंबई भी रामनगरी की तरफ रुख कर रही है। फिल्म जगत यूपी में अब अयोध्या को केंद्र बनाने की ओर अग्रसर है। हाल ही में प्रख्यात निर्देशक प्रकाश झा के नेतृत्व में बनी आश्रम वेब सीरीज इसका उदाहरण है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

रामनगरी को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित किए जाने की कोशिशों के बीच फिल्मकारों को भी लुभा रही है। हाल ही में रिलीज हुई प्रकाश झा की फिल्म आश्रम की शूटिंग अयोध्या में ही हुई है।
विज्ञापन

यही नहीं गत वर्ष पुलिस की भूमिका पर केंद्रित यूपी पुलिस रूद्रा की 90 फीसदी शूटिंग रामनगरी में ही की गई। इसी अवधि में ही एक और फिल्म चतुरनाथ की शूटिंग यहीं हुई। इतना ही नहीं अवधी और भोजपुरी फिल्म निर्माता भी धर्मनगरी की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता रवि किशन, भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह, रितेश पांडेय सहित अन्य कलाकार फिल्मों की संभावनाएं तलाशने के लिए अयोध्या का दौरा कर चुके हैं।
अयोध्या में ये हैं शूटिंग के लिए आकर्षक स्थल
अयोध्या में कई ऐसे स्थल हैं जो फिल्म शूटिंग के लिए काफी मुफीद माने जाते हैं। इनमें सरयू तट, राम की पैड़ी, राजसदन अयोध्या, कनक भवन, मिलिट्री मंदिर, राजघाट पार्क, गुप्तारघाट, बिड़ला धर्मशाला, गुलाबबाड़ी, दशरथमहल बड़ास्थान, मणिरामदास की छावनी जैसे स्थल शामिल हैं।

बॉलीवुड के नामी कलाकार करेंगे रामलीला
बॉलीवुड के नामी कलाकार अयोध्या में 17 से 25 अक्तूबर तक अयोध्या में रामलीला मंचन करेंगे। यह रामनगरी में पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शिरकत करने जा रही हैं। इनमें रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदुदारा सिंह, कविता जोशी, असरानी, रजा मुराद, शाहबाज खान, मनोज तिवारी सहित करीब 70 फिल्मी कलाकार मंचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed