फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

खफा सभासदों ने वेल में दिया धरना, हंगामे बीच पौने चार करोड़ के प्रस्ताव पास

Wed, 30 Sep 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
रुदौली। कोरोना काल में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। पालिका की कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज न किए जाने से नाराज सभासद वेल में आ गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उधर, हंगामे के बीच सदन में सर्व सम्माति से पौने चार करोड़ के विकास कार्य प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए। इससे नगर का चहुंमुखी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद रूदौली के निर्वाचित सभासदों की बोर्ड बैठक बुधवार को बुलाई गई। पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिका ईओ द्वारा गत वर्ष की कार्यवृत्त रखी गई। तत्पश्चात सभासदों ने विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभासदों ने कई प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

लेकिन नगर पालिका की कार्रवाई रजिस्टर में उनके प्रस्ताव दर्ज न किए जाने से नाराज सभासद वेल में आ गए और धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सभासदों ने ईओ व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। सभासदों ने पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया। विद्युत उपकरण आपूर्ति के लिए 10 लाख का टेंडर जैम पोर्टल से न कराकर सीधे टेंडर कराए जाने पर पर सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों के रुख को देखते हुए पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने 10 लाख का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया। शहर में स्थापित 60 हाई मॉस्ट में से 16 में मोटर और 6 हाई मॉस्ट में चेन न होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गई। मामले में ईओ व पालिकाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप सदस्यों ने लगाए। विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को उनके मूल पद पर कार्य करने की मांग की गई।
सभासद धरने पर बैठे रहे और ईओ व पालिकाध्यक्ष सदन से बाहर चले गए। इससे आक्रोश बढ़ गया। नामित सभासद दुर्गेश श्रीवस्तव, कुलदीप सोनकर, डॉ. अमीर अब्बास, मो. सालिम ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
धरना अनवरत तब तक चलता रहेगा, जब तक हाईमास्ट लगाने वाली संस्था को ब्लैकलिस्टेड नहीं किया जाता है। धरने पर सभासद कुलदीप सोनकर, आशीष वैश्य, दुर्गेश श्रीवास्तव, शिवराम यज्ञसैनी, उमाशंकर कसौंधन, संध्यादेवी, विश्वनाथ तिवारी, सतरंगी रब्बा, डॉक्टर अमीर अब्बास आदि शामिल हुए।

रूदौली। नगर पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने सभासदों की शिकायत पर हाई मास्ट की जांच कराने के आदेश दिए। साथ ही मामले में ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर में 16 हाई मॉस्ट में मोटर और चेन 6 हाई मॉस्ट में चैन न लगाए जाने की रिपोर्ट पालिका के बिजली कर्मी ने दी थी। बोर्ड बैठक में सभासद ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग पर अड़ गए। पालिकाध्यक्ष ने मामले की जांच कर हाई मॉस्ट को सही करने के निर्देश दिए गए है। तकनीकी जाच आने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed