{"_id":"5f7497dd8ebc3e9bee5930db","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5427980133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशीराम अध्यक्ष व बृजेश मंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशीराम अध्यक्ष व बृजेश मंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव में मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर खुशीराम पांडे व मंत्री पद पर बृजेश मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए।
बुधवार को मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े खुशीराम पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवराज तिवारी को 9 मतों से पराजित किया। खुशीराम पांडेय को कुल 38 मत प्राप्त हुए जबकि शिवराज तिवारी को 29 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर राधे शरण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम संवारे को 23 मतों से शिकस्त दी है। राधेशरण यादव को 45 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी राम संवारे को मात्र 22 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद के लिए बृजेश कुमार मिश्र और महेंद्र प्रताप आमने सामने रहे।
विज्ञापन
बृजेश ने अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र प्रताप सिंह को पांच मतों से कड़े मुकाबले में पराजित किया। बृजेश कुमार को कुल 36 प्राप्त हुए और महेंद्र प्रताप सिंह को 31 मत मिले। चुनाव में बिजयी हुए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विजयी उम्मीदवारों को शपथ ग्रहण समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।