फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

घर पर ही गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री व कार्यकर्ता

Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में भूमि अधिग्रहण में मुआवजे का विरोध कर रहे किसानों को संबोधित करने के लिए जाने से पहले ही पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन को नजरबंद कर दिया गया। इसका विरोध करते हुए जब उन्होंने निकलना चाहा तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और उन्हें घर में ही कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की पूर्व मंत्री से नोंकझोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिससे घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट से सटी जनौरा ग्रामसभा के बगल धर्मपुर, कुट्टिया की भूमि का भी अधिग्रहण किया जा रहा है। किसान भूमि देने के लिए सहमत भी हैं, लेकिन कम मुआवजा मिलने का विरोध कर रहे हैं और जनौरा ग्रामसभा के बराबर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल भी किसानों के साथ उतर चुके हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय विगत कई दिनों से किसानों को लेकर आंदोलनरत हैं और समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बुधवार को धर्मपुर, कुट्टिया के किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए पूर्व मंत्री ने गांव जाने की ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक प्रशासन को लगी तो बुधवार की सुबह ही पूर्व मंत्री के अंगूरीबाग स्थित आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करते हुए उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। इसकी खबर कार्यकर्ताओं को लगी तो भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री व सपा कार्यकर्ता बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने सख्ती दिखाई।
नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने पूर्व मंत्री को धक्का देकर कार्यकर्ताओं सहित पूर्व मंत्री के घर में ही गिरफ्तार कर लिया और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से नफरत कर रही है। भूमि अधिग्रहण में अन्नदाता के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार के इस मंसूबे को कभी भी सफल नहीं होने देगी। अगर किसानों का साथ देना अपराध है तो सपा यह अपराध जरूर करेगी।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, मोहम्मद कमर राइन, शैलेंद्र यादव, पार्षद रामभवन यादव, मंसूर इलाही, वसी हैदर गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed