{"_id":"5f74950c8ebc3e9b7404ebf4","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko542793753","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा के दो छात्रों को इसरो में मिला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा के दो छात्रों को इसरो में मिला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के द्वारा संपन्न प्रतियोगिता में महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या के दो छात्रों अर्चित रावत एवं शिवा सिंह ने सफलता अर्जित की है। इसरो साइबर स्पेस प्रतियोगिता के अंतर्गत, आने वाले दो दशकों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अग्रिम शोध क्षेत्रों की चुनौतियाँ एवं संभावनाएं‘ विषयक हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में महाराजा के शिवा सिंह कक्षा-11 विज्ञान वर्ग ने छठाँ स्थान तथा इसी विद्यालय के दूसरे छात्र अर्चित रावत ने 60 वां स्थान प्राप्त कर अयोध्या ही नहीं भारत का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रबंधक विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व विद्यालय की निदेेशिका डॉ. अपर्णा मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अजीत कुमार द्विवेदी ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।